Breaking News
Loading...
Sunday 7 December 2014

द्विगु समास (अंग्रेज़ी: Numeral Compound)
जिस समास का पूर्वपद संख्यावाचक विशेषण हो, वह 'द्विगु समास' कहलाता है। इसमें समूह या समाहार का ज्ञान होता है। जैसे -
  1. सप्तसिन्धु - सात सिन्धुओं का समूह
  2. दोपहर - दो पहरों का समूह
  3. त्रिलोक - तीनों लोकों का समाहार
  4. चौराहा - चार राहों का समूह
  5. नवरात्र - नौ रात्रियों का समूह
  6. सप्ताह - सात दिनों का समूह
  7. नवग्रह - नौ ग्रहों का मसूह
  8. चौमासा - चार मासों का समूह

0 comments :

Post a Comment