Breaking News
Loading...
Sunday 7 December 2014

द्वंद्व समास (अंग्रेज़ी: Copulative Compound)
जिस समास के दोनों पद प्रधान होते हैं तथा विग्रह करने पर 'और', 'अथवा', 'या', 'एवं' लगता हो, वह 'द्वंद्व समास' कहलाता है। जैसे -
  1. ठण्डा-गरम - ठण्डा या गरम
  2. नर-नारी - नर और नारी
  3. खरा-खोटा - खरा या खोटा
  4. राधा-कृष्ण - राधा और कृष्ण
  5. राजा-प्रजा - राजा एवं प्रजा
  6. भाई-बहन - भाई और बहन
  7. गुण-दोष - गुण और दोष
  8. सीता-राम - सीता और राम

0 comments :

Post a Comment