Breaking News
Loading...
Sunday 7 December 2014

संज्ञा- किसी वस्तु प्राणी , स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं।
                                       या
किसी जाति, द्रव्य, गुण, भाव, व्यक्ति, स्थान और क्रिया आदि के नाम को संज्ञा कहते हैं। 
जैसे पशु ,पक्षी,मेज,लड़की, लड़का औरत आदि से (जाति), मधुरता,सत्यता,  सुंदरता आदि से (गुण), व्यथा,प्रेम,दुःख,हिंसा, आदि से  (भाव), मोहन ,सोहन, राम, श्याम ,पूसी आदि से (व्यक्ति), दिल्ली,बरेली,लन्दन आदि से  (स्थान), हराना, मारना,सोना,मानना (क्रिया)।
संज्ञा के तीन भेद हैं-
  • जाति वाचक संज्ञा
  • व्यक्ति वाचक संज्ञा
  • भाव वाचक संज्ञा
जिस संज्ञा शब्द से उसकी संपूर्ण जाति का बोध हो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे - मनुष्य, नदी, नगर, पर्वत, पशु, पक्षी, लड़का, कुत्ता, गाय, घोड़ा, भैंस, बकरी, नारी, गाँव आदि।
  • व्यक्ति वाचक- केवल एक व्यक्ति, वस्तु या स्थान के लिये जिस नाम का प्रयोग होता है, उसे व्यक्ति वाचक संज्ञा कहते है
  • भाववाचक संज्ञा
जिस संज्ञा शब्द से पदार्थों की अवस्था, गुण-दोष, धर्म आदि का बोध हो उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे - बुढ़ापा, मिठास, बचपन, मोटापा, चढ़ाई, थकावट आदि। कुछ विद्वान अंग्रेज़ी व्याकरण के प्रभाव के कारण संज्ञा शब्द के दो भेद और बतलाते हैं-
  • समुदायवाचक संज्ञा।
  • द्रव्यवाचक संज्ञा।
  • समुदायवाचक संज्ञा
जिन संज्ञा शब्दों से व्यक्तियों, वस्तुओं आदि के समूह का बोध हो उन्हें समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे - सभा, कक्षा, सेना, भीड़, पुस्तकालय, दल आदि।
  • द्रव्यवाचक संज्ञा या पदार्थ वाचक संज्ञा
जिन संज्ञा-शब्दों से किसी धातु, द्रव्य आदि पदार्थों का बोध हो उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे - घी, तेल, सोना, चाँदी, पीतल, चावल, गेहूँ, कोयला, लोहा आदि।
  • भाववाचक संज्ञा बनाना

    • भाववाचक संज्ञाएँ चार प्रकार के शब्दों से बनती हैं। जैसे-

    1- जातिवाचक संज्ञा से

    • दास = दासता
    • पंडित = पांडित्य
    • बंधु = बंधुत्व
    • क्षत्रिय = क्षत्रियत्व
    • पुरुष = पुरुषत्व
    • प्रभु = प्रभुता
    • पशु = पशुता,पशुत्व
    • ब्राह्मण = ब्राह्मणत्व
    • मित्र = मित्रता
  • 2- सर्वनाम से संज्ञा बनाना

    • अपना = अपनापन, अपनत्व
    • निज = निजत्व,निजता
    • पराया = परायापन
    • स्व = स्वत्व
    • सर्व = सर्वस्व

    3-विशेषण से संज्ञा बनाना

    • मीठा = मिठास
    • चतुर = चातुर्य, चतुराई
    • मधुर = माधुर्य
    • सुंदर = सौंदर्य, सुंदरता

   4- क्रिया से संज्ञा बनाना

  • खेलना = खेल
  • थकना = थकावट
  • लिखना = लेख
  • हँसना = हँसी
Newer Post
Previous
This is the last post.

0 comments :

Post a Comment